विधिवत — गोपनीयता नीति | Vidhivat Privacy Policy विधिवत — गोपनीयता नीति आख़िरी बदलाव: 23 सितम्बर 2026 · ऐप: विधिवत ( com.vidhivat ) एक वाक्य में: विधिवत आपका कोई डेटा इकट्ठा नहीं करता, कहीं नहीं भेजता, और उसका अपना कोई सर्वर है ही नहीं। जो कुछ आप भरते हैं, वो आपके फ़ोन में ही रहता है। 1. ऐप क्या इकट्ठा करता है कुछ भी नहीं। विधिवत में कोई लॉगिन नहीं, कोई खाता नहीं, कोई विज्ञापन नहीं, और कोई analytics नहीं है। ऐप का कोई सर्वर नहीं है, इसलिए आपका डेटा जाने की कोई जगह ही नहीं है। 2. जो आपके फ़ोन में रहता है ऐप को चलाने के लिए कुछ बातें फ़ोन में सहेजी जाती हैं। ये सिर्फ़ आपके फ़ोन के अंदर रहती हैं — न हमें दिखती हैं, न किसी और को। क्या किसलिए आपका नाम और गोत्र संकल्प का वाक्य बनाने के लिए घर के दूसरे लोगों के नाम, और संकल्प का रूप (पुरुष / स्त्री) हर सदस्य के लिए उसका अपना संकल्प बनाने के लिए चुना हुआ शहर या जगह का नाम सूर्योदय और पंचांग सही निकालने के लिए जगह का प्रकार (नगर / तीर्थ) संकल्प में जगह के लिए सही शब्द बोलने के लिए मास-पद्धति (...
Posts
Showing posts from September, 2026